बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने 05045/46 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन की संचालन अवधि को छह नवंबर से बढ़ाकर दो दिसंबर तक कर दिया है। अब तक सप्ताह में एक दिन चलाई जा रही इस ट्रेन को अब सप्ताह में दो दिन चलाया जाएगा। 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन लालकुआं से प्रत्येक बुधवार और रविवार को दोपहर 1:10 बजे चलने के बाद दोपहर 3:05 बजे बरेली आएगी। 3:46 बजे बदायूं और अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को राजकोट से रात 10:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 12:48 बजे बदायूं, 1:45 बजे बरेली आएगी और तड़के 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। संवाद