फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी प्लांट के सेवानिवृत्त अफसर के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एलपीजी प्लांट के सेवानिवृत्त फील्ड अफसर के घर से चोरों ने दिनदहाड़े ताले तोड़कर तीन लाख की नकदी और 16 तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना के वक्त वह पत्नी को दवा दिलाने गए थे। दो घंटे बाद लौटे तो ताले टूटे मिले। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर की सिल्वर स्टेट कॉलानी निवासी हरीश सिंह परसाखेड़ा में भारत पेट्रोलियम कंपनी के एलपीजी प्लांट के फील्ड अफसर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी ओर से इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार शाम लगभग चार बजे वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास गए थे। वहां से लगभग छह बजे वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अलमारी, दीवान बेड के लॉक भी टूटे था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से तीन लाख रुपये और 16 तोले सोने के जेवर गायब थे। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस फोर्स के साथ ही एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय धीर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें