बरेली। ई-चालान नाम से मोबाइल फोन पर आई फाइल को खोलते ही युवक के खातों से लाखों रुपये निकल गए। साइबर क्राइम थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।
किला के साहूकारा निवासी हर्ष कपूर ने साइबर क्राइम थाने में इंस्पेक्टर नीरज सिंह को बताया कि उनके मोबाइल पर ई-चालान नाम की फाइल आई थी। जब हर्ष ने चालान फाइल खोली तो अगले दिन 22 दिसंबर को उनके खाते से चार बार में 6,86,000 रुपये निकल गए। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर हर्ष ने तत्काल शिकायत कर दी थी। अब साइबर क्राइम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो