तहसील सभागार में लखीमपुर-महोत्सव को लेकर हो रही बैठक। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर महोत्सव को लेकर तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 26 नवंबर को कोटवारा और 27 नवंबर को गोला के स्व. राजेंद्र गिरि स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। 26 नवंबर को दोपहर तीन बजे घुड़सवारी, शाम पांच बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, लोक गायन, लोक नृत्य, कत्थक, फिल्म शो का आयोजन होगा। वहीं 27 नवंबर को शाम पांंच बजे से शिव तांडव, शिव विवाह और गंगा अवतरण सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। इस दाैरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, तहसीलदार सुखबीर सिंह, जनार्दन गिरि, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, डॉ. सौरभ दीक्षित, अभिषेक राजपूत, नानकचंद वर्मा, पारस प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद