फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगटोक में 'सफेद' तबाही: एक झटके में चली गई पिता और बेटी की जान, परिजन बोले- मिलाया फोन, पर न आया कोई जवाब

Wed, 05 Apr 2023 07:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

हादसे में लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला कमलापुर की राना कॉलोनी निवासी बेसिक हेल्थ वर्कर बाल सिंह (32), बेटी चीकू (पांच) की मौत हो गई। जबकि उनके साथ गए अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बाल सिंह अपनी पत्नी रेखा, बेटी चीकू के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार समेत छुट्टी मनाने के लिए सिक्किम गए शहर के तीन स्वास्थ्यकर्मी वहां हिमस्मखलन की चपेट में आ गए। इसमें तमाम लोग बर्फ के नीचे दब गए। हादसे में बेटी सहित एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीएमओ कार्यालय से लेकर मृतक व घायलों के घरों में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कमलापुर की राना कॉलोनी निवासी बेसिक हेल्थ वर्कर बाल सिंह (32), बेटी चीकू (पांच) और पत्नी रेखा राना व सीएमओ कार्यालय बिल्लौर में तैनात वरिष्ठ लिपिक विक्रम सैनी पत्नी प्रिया व पुत्र अभिजीत सैनी और बहादुर निवासी बेसिक हेल्थ वर्कर शिवम सिंह अपने परिवार के साथ एक अप्रैल को छु्ट्टी मानने के लिए सिक्किम गए थे।

जहां पर राजधानी गंगटोक में जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर मंगलवार को हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें बाल सिंह और उनकी बेटी शामिल है, जबकि मोहल्ला बहादुरनगर निवासी बीएचडब्ल्यू शिवम एवं गोविंद नगर निवासी विक्रम सिंह और इनका परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलते ही सीएमओ कार्यालय से लेकर इनके घरों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

उधर, मृतक बाल सिंह के परिजन कन्हैयालाल ने बताया कि परिवार से तीन लोग एक अप्रैल को सिक्किम गए थे। हमें जानकारी नहीं थी। मंगलवार को अचानक फोन मिलाया लेकिन, फोन रिसीव नहीं हुआ। बुधवार सुबह फिर मिलाया, लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ। बुधवार की दोपहर में पता चला कि बाल सिंह व उसकी बेटी की मौत हो गई है। हादसे से परिवार बेहद दुख की घड़ी से गुजर रहा है। कभी सोचा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। हम लोग छठी क्लास से साथ में खेलकर बड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें