फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सार्वजनिक शौचालय में पड़ा मिला मजदूर का शव

Wed, 26 Jul 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सार्वजनिक शौचालय में एक मजदूर का शव पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गए, वहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने मौत की पुष्टि की। आशंका जताई जा रही है कि सबमर्सिबल पंप का स्विच ऑन करते समय उन्हें करंट लगा होगा।
विज्ञापन

मूल रूप से थाना भुता क्षेत्र के गांव मगरासा बीसलपुर निवासी शिशुपाल (45) कुछ समय से मंडी समिति के गेट के सामने इंटर कॉलेज के पास मकान बनाकर रह रहे थे। वह मंडी में मजदूरी करते थे। करीब दो सप्ताह पहले उनकी पत्नी व पांच बेटियां पैतृक गांव चले गए थे। इंटर कॉलेज संचालक और इफको के सेवानिवृत्त कर्मचारी सरनाम सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार अल सुबह करीब चार बजे उन्हें पड़ोसियों ने आकर सूचना दी कि सार्वजनिक शौचालय में शिशुपाल अचेत अवस्था में पड़े हैं।
इसकी सूचना उन्होंने मोहल्ला अनुपुरा निवासी उनके रिश्तेदारों को दी। वहां पहुुंचे उनके रिश्तेदार उन्हें सीएचसी ले गए, जहां शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया गया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने आशंका जताई कि कि शौचालय में पानी न होने पर शिशुपाल ने सबमर्सिबल पंप के फुंके पड़े पावर प्वांइट स्विच को ऑन करने की कोशिश की होगी। इससे उन्हें करंट लग गया होगा। सूचना पर सरकारी अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों से पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें