फरीदपुर। लेंटर गिरने से उसमें दब कर हुई मजदूर की मौत के बाद बृहस्पतिवार को उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार रात बारिश और आंधी-तूफान के दौरान भगवानपुर फुलवा गांव में मजदूर जयपाल (42) का लिंटर भर-भरा कर जमीन पर गिर गया और उसके नीचे जयपाल की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के कर्मियों ने जेसीबी मशीन बुलाकर लेंटर को हटवाया, फिर मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसमें जयपाल की पत्नी-बेटा और बेटियां चोटिल हो गई थीं। वहीं भगवानपुर फुलवा गांव के ग्राम प्रधान वीरपाल कश्यप ने बताया कि मजदूर के परिवार का बैंक में खाता खुलवा दिया गया है ताकि मुआवजा राशि मिल सके। इसके अलावा गांव में दो अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उनका भी संबंधित टीम आकलन कर रही है। वहीं, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। संवाद