फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्पदंश से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। जंगल में घास काटने गए मजदूर को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजनों ने झाड़-फूंक कराया। उससे आराम नहीं मिला तो मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां डाॅक्टरों ने देखते ही मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बिबियापुर कायस्थान निवासी दयाराम उर्फ कल्लू (50) रविवार को जंगल में पशुओं के लिए घास काटने गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि घास काटते समय करीब प्रातः दस बजे जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। दयाराम घास लेकर घर आए और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में देवरनियां इलाके के एक गांव में झाड़-फूंक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें