फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माणाधीन बैरक की छत से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल मार्ग किनारे थाने के सामने निर्माणाधीन पुलिस कर्मचारी आवास की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाने की बैरक का थाने की जमीन पर निर्माण पिछले छह माह से हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से निर्माण कार्य बंद है। बैरक निर्माण में पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव कथाह निवासी तलविंदर सिंह (35) बतौर मजदूर के रूप में कार्यरत थे। वह अपने गांव से आने के बाद शनिवार की शाम वह निर्माणाधीन बैरक की छत पर सो रहे थे। रात में लघुशंका के लिए उठे और छत से गिर गए। तलविंदर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसएसआई तेजपाल सिंह व एसआई रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी बरेली से घटनास्थल पर पहुंची। जांच के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए कहा है। पोस्टमार्टम में मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें