फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था-उल्लास के साथ निकली कृष्ण की राजगद्दी

विज्ञापन
राजगधी शोभायात्रा कृष्ण स्थल से निकल कर कुतुबखाने पर लौगौ ने रकये दर्शन - संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। श्री कृष्ण लीला स्थल प्रेमनगर में श्री कृष्ण लीला में कंस वध के बाद भगवान कृष्ण की राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में कई जगह स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकी के दर्शन किए।
विज्ञापन

श्री कृष्ण लीला कमेटी की ओर से निकाली गई शोभायात्रा को विधिवत पूजन के पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार और प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में चार बैलों के रथ पर सवार भगवान कृष्ण सहित तमाम झांकियां शोभायमान थीं। इसमें भगवान शंकर-माता पार्वती और भगवान श्रीकृष्ण की कई झांकियों के अलावा हनुमान जी की भी झांकी सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी शामिल थी। शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ कोहाड़ापीर, बानखान, अलखनाथ मंदिर से बड़ा बाजार, आलमगीरी गंज, चौकी मठ, साहू गोपीनाथ स्कूल चौक, श्यामगंज, कालीबाड़ी के रास्ते बाग ब्रिगटान, बांस मंडी होते हुए घी मंडी स्थित श्रीराम कथा स्थल पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में संरक्षक विजय गोयल, उमानाथ अग्रवाल, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार अग्रवाल, राजगद्दी प्रभारी शिव कुमार बरतरिया, मंत्री शोभित गोयल, विवेक कुमार अग्रवाल (राजू), पंडित अजय शर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली। इसमें डॉ, विनोद पागरानी, भाजपा नेता गुलशन आनंद एवं पवन अरोड़ा, कृष्ण शंकर शुक्ला, राजेंद्र कुमार अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजतिलक का मंचन आज
श्री कृष्ण लीला कमेटी के सचिव शोभित गोयल ने बताया कि सोमवार को राजतिलक घी मंडी, आलमगीरी गंज स्थित श्री राम कथा स्थल में सायं छह बजे से किया जाएगा। यहीं पर दूसरे दिन विशेष आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें