बरेली। क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित मेजर ध्यानचंद स्मृति खेल संगम में बृहस्पतिवार को बैडमिंटन, एथलेटिक्स व नेटबाल प्रतियोगिताएं रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हुईं। बैडमिंटन अंडर-17 युगल वर्ग में कृष्णा-आशुतोष की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। विभोर-रुद्र प्रताप की जोड़ी को दूसरा व आयुष तिवारी-शुभ तिवारी की जोड़ी को तीसरा स्थान मिला।
ओपन पुरुष युगल में यश पटेल- मृदुल ने पहला व अद्वैत और विभांशु की जोड़ी को दूसरा स्थान मिला। अंडर-13 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुरीत कौर पहले व गरिमा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अक्षत सिंह ने पहला, ह्रदयांश गंगवार ने दूसरा व जसोवन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर- 17 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अनिल कुमार व 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद साहिल खान को पहला स्थान मिला। सीनियर पुरुष वर्ग 200 मीटर दौड़ में वसीम अहमद पहले पायदान पर रहे। भाला फेंक अंडर-17 में आदित्य सिंह व सीनियर वर्ग में वीरेंद्र पाल विजेता बने। क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि नेटबाल प्रतियोगिता की शुरूआत से पहले खिलाड़ी मुनेंद्र के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
प्रतियोगिता में बीएल इंटरनेशनल की टीम को हराकर रुविवि की टीम ने जीत हासिल की। सह सचिव लवी शर्मा ने बताया कि विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. शिवराम शर्मा, रामपाल सिंह, डॉ. नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद