फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा और पूर्णा ने जीती योगासन प्रतियोगिता

विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता।
विज्ञापन
बरेली। प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान और बरेली योग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय जिला योगासन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में सभी बालक-बालिका आयु वर्ग के 50 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आठ से 10 आयु वर्ग में कृष्णा और पूर्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया। इसी के साथ 10 से 15 आयु वर्ग में आदित्य और साक्षी, 16 से 18 वर्ग में सुविधा, 18-21 वर्ग में पूजा, 21-25 वर्ग में रिंकू आर्य, 25 से 30 वर्ग में ललित शर्मा, 30-35 आयु वर्ग में प्रियंका यादव और 45 वर्ष आयु वर्ग में गजराज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट योगासन प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। विजेताओं को डॉ. शिवराम शर्मा ने सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. उमेंद्र सिंह, आर्यवीर, गजराज सिंह यादव, प्रियंका यादव, प्रीति गंगवार, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें