फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोतवाली पुलिस ने 20 दिन बाद दर्ज की छेड़खानी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में घायलों को देखने गई युवती से छेड़खानी के मामले में कोतवाली पुलिस ने 20 दिन बाद चार आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इज्जतनगर क्षेत्र की युवती का कहना है कि वह प्रधान तौफीक के साथ सामाजिक कार्य करती है। 10 जून को फारुख, सब्बू व फारुख के भांजे ने प्रधान के परिवार पर हमला कर घायल कर दिया। 10 जून को वह घायलों को देखने जिला अस्पताल गई थी। अस्पताल में रात करीब 12:30 बजे उसे फारुख उसका भाई आसिफ, सब्बू व नाजिम छेड़खानी की। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। अब उक्त चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

हाईवे किनारे लगे हरे पेड़ को काटा
रिठौरा। बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे हरे-भरे पेड़ को किसी ने काट दिया। मामले की शिकायत वन विभाग से की गई है। थाना इज्जतनगर के गांव कलापुर में नई कॉलोनी कैलाशनगर के सामने लगे अर्जुन के पेड़ को दो माह पहले काटा जा रहा था। सूचना पर पहुंचीं वन दरोगा योगिता ने जांच की तो आधा कटा हुआ पेड़ वहां खड़ा था। एक ठेला भी मौके पर मिला था, जिसे वन विभाग ने कब्जे में ले लिया था। उस समय पेड़ काटने वालों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था पर किसी पर कार्रवाई नहीं हुई थी। शनिवार रात उसी पेड़ को फिर से लकड़कट्टे काटकर उठा ले गए। संवाद
क्राइम ब्रांच की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
बिलसंडा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म के आरोपी को क्राइम ब्रांच बरेली की टीम पकड़कर अपने साथ ले गई। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की महिला ने मार्च में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच बरेली कर रही है। रविवार सुबह आरोपी सूरज को उसके घर से क्राइम ब्रांच बरेली की टीम ने दबोच लिया। टीम आरोपी को साथ ले गई। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से नया कानून लागू हो जाएगा। इसमें दुष्कर्म के आरोपियों के लिए कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें