राशन हड़पने के आरोपी कोटेदार पर एफआईआर
नवाबगंज क्षेत्र में गरीबों के लिए आया राशन हड़पने के आरोपी कोटेदार हरिकेश के खिलाफ डीएम की अनुमति के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने बताया कि बीते दिनों जांच में कालाबजारी की पुष्टि हुई थी।
स्टॉक रजिस्टर के हिसाब से मिलान कराने पर दुकान में उतना खाद्यान्न नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने डीएम से आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अनुमति मांगी थी। डीएम की अनुमति के बाद क्योलड़िया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।