फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कीवी के आढ़ती हो गए बर्बाद, पपीते का गोदाम भी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिन दुकानों में आग लगी, उनमें से अधिकतर मालिक फलों के आढ़ती हैं। यहीं से मंडल के कई शहरों व कस्बों में फलों की आपूर्ति की जाती है। दुकानों में कम से कम दो-दो सौ क्रेट फल रखे थे। सबसे ज्यादा नुकसान कीवी और खजूर के थोक विक्रेताओं का हुआ। इनमें सुभान अली व मेहंदी जैसे आढ़ती शामिल थे। उन्होंने बताया कि कीवी की खेप पूरी तरह नष्ट हो गई। सेब, नारियल और पपीता के आढ़तियों का भी काफी नुकसान हो गया। एक व्यापारी ने शाम के वक्त ही पपीते की खेप मंगवाई थी। पूरी खेप जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

42 व्यापारियों का नुकसान, बही खाते भी जले
फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आफताब रात साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंच गए और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ब्लॉक सी की 28 दुकानों में 42 व्यापारियों का माल रखा था, जो नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि करोड़ों का नुकसान हुआ है। व्यापारियों के कई लाख रुपये के हिसाब-किताब से जुड़े बही खाते भी जल गए। हरदीप सिंह, मोहम्मद मियां, ताज फ्रूट कंपनी, नेहा फ्रूट, चांद फ्रूट, डीएफसी कंपनी व मेराज फ्रूट आदि फर्मों का पूरा माल राख हो गया।
व्यापारी रोए, बोले- एयरफोर्स से मंगा लो पानी
आढ़ती इस नुकसान से काफी सदमे में दिखे। कोई रो रहा था तो कोई नम आंखों से अपनी जलती दुकान देख रहा था। कई व्यापारियों ने दमकल टीम के देर से पहुंचने पर एतराज जताया। उनका गुस्सा मंडी की अव्यवस्थाओं पर भी उतरा। उनका कहना था कि मंडी में पानी कभी होता ही नहीं है। शौचालय तक में पानी नहीं रहता। कई व्यापारियों ने यह भी ताना दिया कि पानी पड़ोस के एयरफोर्स स्टेशन या आसपास के कस्बों से मंगा लिया जाए पर उनकी दुकानों की आग बुझा दी जाए। उन्होंने इस बात पर भी ताना दिया कि मंडी प्रशासन यहां स्मैकियों की आवाजाही नहीं रोक पाता, क्या पता ऐसे ही किसी शख्स ने घटना की हो।
विज्ञापन

एफएसओ बोले- सूचना मिलते ही पहुंची टीम
एफएसओ संजीव कुमार ने टीम के देरी से पहुंचने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद तत्काल ही टीम भेजी गई। वह खुद भी मौके पर पहुंचे। बताया कि आग पर काबू पाने के लिए टीम पूरी ताकत से लगी और सफलता भी पाई। जांच के बाद आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें