बरेली। सोमवार को बिथरी चैनपुर में एक युवती का शव बोरे में बंद मिला था। दूसरे दिन भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हो गई। युवती के कान और गले पर भी चोट के निशान थे।
सोमवार दोपहर बिथरी चैनपुर के गांव नगरिया गोपालपुर में रामपुर हाईवे से सटे खेत में 25 वर्षीय युवती का शव बोरे में बंद मिला था। काफी प्रयास के बाद दूसरे दिन भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर युवती का शव यहां लाकर डाला गया है। हाईवे के सीसीटीवी और टोल प्लाजा के कैमरों से संदिग्ध वाहन की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से एक-एक किमी आगे-पीछे कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से मुश्किल आ रही है। इससे पहले 30 जनवरी को सीबीगंज में इसी हाईवे के किनारे युवती का शव चादर में लिपटा मिला था। उसकी भी पहचान नहीं हो सकी।