फरीदपुर। स्कूल गई छात्रा का रास्ते से अपहरण हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ छात्रा का अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा नगर के एक कन्या विद्यालय में कक्षा 10वीं में पढ़ती है। शनिवार सुबह छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। छात्रा का रास्ते से ही अपहरण हो गया। छात्र के परिजनों को पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची तो परिजनों ने काफी तलाश किया। कुछ देर बाद पता चला कि कस्बे के भूरेखां गौटिया निवासी अरशद, मुनाजिर व दो अन्य व्यक्ति उसका अपहरण कर ले गए। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के घर जाकर देखा तो उनके घरों से सभी लोग फरार थे। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद