फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किच्छा का पानी मेगा फूड पार्क में

Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तराखंड के गौला बैराज से 27 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद किच्छा नदी उफान पर आ गई। इसका पानी सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट मेगा फूड पार्क में घुस गया। पहाड़ों पर लगातार बारिश से बैराज का जलस्तर खतरनाक हो गया था। सुरक्षा के लिए फाटक खोले गए तो नदी में तेज बहाव आया। करोड़ों रुपये की पिचिंग भी कटान नहीं रोक पाई। गांव वालों ने अवैध बालू खनन को इसका कारण बताया। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि नदी किनारे के गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने बचाव दल और राहत सामग्री तैयार स्थिति में रखी है। भविष्य में स्थायी तटबंध बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें