फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुसरो अस्पताल भी अवैध होने की आशंका, होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुसरो टावर के ऊपरी मंजिल पर संचालित है अस्पताल, एसआईटी की रिपोर्ट पर सीएमओ को पत्र जारी करेंगे एसएसपी
विज्ञापन

बरेली। फर्जी डिग्री बांटने के मामले में खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। खुसरो टावर के ऊपरी मंजिल पर संचालित उनका खुसरो अस्पताल भी अवैध माना जा रहा है। एसआईटी की स्थलीय रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
तीन दिन पहले एसआईटी प्रभारी एसपी साउथ मानुष पारीक के साथ टीम ने शेर अली जाफरी के खुसरो कॉलेज की जांच की थी। वहां जाफरी का पता रिकाॅर्ड में खुसरो टावर लिखा मिला। टीम पहुंची तो वहां दो मंजिला भवन मिला। नीचे जाफरी का दफ्तर, प्रिंटिंग मशीन और कोचिंग कक्ष है। ऊपरी मंजिल पर खुसरो अस्पताल बना है। टीम ने अस्पताल की पड़ताल की तो वहां प्रारंभिक तौर पर ही कई गड़बड़ी दिखीं। अग्निशमन यंत्रों का पता ही नहीं था। वहां पता लगा कि अस्पताल के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं है।
विज्ञापन

वहां मौजूद स्टाफ भी कोई सक्षम दस्तावेज न दिखा सका। प्रारंभिक तौर पर लग रहा था कि यह अस्पताल आवासीय भूमि पर बना हुआ है। जांच में टीम को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले जिससे अस्पताल के मानकविहीन होने को लेकर संदेह गहरा गया है। टीम ने एसएसपी को अस्पताल की अलग से रिपोर्ट सौंपी है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि इस मामले में सीएमओ को पत्र जारी कराएं। सीएमओ की टीम विभागीय व लाइसेंस संबंधी मानकों का अपने स्तर से सत्यापन करेगी तो नई कार्रवाई भी हो सकती है।
पहले बंद हो चुका है अस्पताल
सूत्रों के मुताबिक मरीज की मौत के बाद हंगामा और जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर खुसरो अस्पताल पहले ही बंद किया जा चुका है। सीएमओ ने अस्पताल का पंजीकरण रद्द कर दिया तो जुगाड़ से एचए खुसरो हाॅस्पिटल के नाम से नया रजिस्ट्रेशन करा लिया गया। बताते हैं कि तब से फिर अस्पताल संचालित हो रहा है। अस्पताल का संचालक बताए जा रहे डॉ. जफर अली जाफरी का पैनल भी मानक के मुताबिक नहीं लग रहा है। जफर पहले गांव फिरोजपुर में दुकान चलाता था, साइकिल से चलता था। टीम को उसकी डिग्री पर भी संदेह है, इसलिए सीएमओ की टीम ही विधिवत जांच करेगी।
विज्ञापन

जाफरी को नोटिस देकर पूछताछ करेगी एसआईटी
सोमवार को सीबीगंज में बड़ी चर्चा रही कि एसआईटी शेर अली जाफरी को बरेली ले गई है और वहां एसएसपी ने उससे पूछताछ की है। एसआईटी प्रभारी मानुष पारीक ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अभी तक टीम ने जाफरी से पूछताछ नहीं की है। केवल प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ शर्मा और कामिल हसन जैदी से ही पूछताछ की गई है। टीम फिलहाल साक्ष्य जुटाने और स्थलीय सत्यापन में जुटी है। चूंकि जाफरी फरार नहीं है तो विधिवत नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी। विजय शर्मा की तलाश चल रही है। सभी बिंदुओं पर जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई के बारे में उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें