फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुराफाती ने पाकिस्तान के समर्थन में डाली पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के खुराफाती ने पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट डाली। पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल होने पर लोगों में रोष फैल गया। एक्स पर पोस्ट के स्क्रीनशॉट भेजकर हिंदू संगठन के लोगों ने कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी युवक ने प्रधानमंत्री को धमकी देते हुए फेसबुक पर लिखा था कि पाकिस्तान पर एक्शन लिया तो गलतफहमी में मत रहना। युवक ने फेसबुक पर पाकिस्तान के विमानों का वीडियो भी डाला था। एसएसपी अनुराग आर्य ने भोजीपुरा पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें