अलीगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चाबी दी गई। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं गईं।
अलीगंज क्षेत्र में श्रीचित्रगुप्त इंटर कॉलेज राजपुर कलां में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने हर किसान से एक-एक गाय पालने की अपील की। वहीं, मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देने की अपील की। राकेश मोहन त्यागी, प्रवीन सक्सेना, अखिल सक्सेना, विजय आनंद, अभय आर्य, डॉक्टर वैभव राठौर आदि मौजूद रहे।
वहीं नवाबगंज के गांव पैगा व टांडा सादात में सांसद संतोष गंगवार ने जनकल्याण की योजनाओं के बारे में बताया। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, भुजेंद्र गंगवार, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, डॉ. अनुज गंगवार, प्रेम बाबू गंगवार आदि मौजूद रहे।
आवास योजना के लाभार्थियों को दिए प्रमाणपत्र
रिछा। नगर पंचायत फरीदपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 21 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष धरमा देवी ने कहा कि पंचायत की ओर से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। हमारी सरकार में कोई भेदभाव नहीं हो रहा। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, लेखाकार राजेश कुमार, सोमपाल शर्मा, राहुल साहू, सुरेश गंगवार, सुनील रस्तोगी, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद