फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रूप सज्जा में केशव और नृत्य में वान्या ने पाया पहला स्थान

Wed, 13 Sep 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
पंजाबी मंदिर में बाल रुप - सज्जा प्रतियोगिता में बच्चो को सम्मानित करतीं  संस्कार भारती महिला प
विज्ञापन
बदायूं। संस्कार भारती महिला प्रकोष्ठ की कला साधिका समिति के तत्वावधान में जन्माष्टमी उत्सव पर राधा कृष्ण बाल रूप सज्जा व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पंजाबी मंदिर में शाम को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भिन्न भिन्न रूप धारण कर अपनी झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। नृत्य प्रतियोगिता में वान्या माहेश्वरी ने प्रथम परी शर्मा ने द्वितीय तथा आद्या साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुशी शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। राधा-कृष्ण की बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में केशव को प्रथम, माहिर को द्वितीय तथा त्रिशिका को तृतीय घोषित किया गया।
श्रद्धा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिभा मिश्रा व मदन मोहन लाल रहे। सहयोगी की भूमिका में प्रमोद कुमार शर्मा रहे। इसके अलावा मुस्कान, अनिका शर्मा,पीहू, अमायरा, अनिका रस्तोगी, नीतू बत्रा, नव्या अरोड़ा आदि बालकों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्थान प्राप्त करने वाले बालकों को विशिष्ट सम्मान पुरस्कार निर्णायक मंडल द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष उमा सिंह गौर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सीमा शर्मा, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, सरला चक्रवर्ती, हेमा अरोरा, दीप्ति गुप्ता, मधुरिमा रस्तोगी, डॉ. शिल्पी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें