बहेड़ी। केसर चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 के समापन के लिए तीसरा और अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। गन्ने की लगातार कमी के कारण मिल अपनी निर्धारित क्षमता के अनुरूप पेराई नहीं कर पा रही है। इससे प्रतिदिन 14-15 घंटे तक मिल को बंद रखना पड़ रहा है। मिल प्रशासन के अनुसार, गन्ने की उपलब्धता बढ़ाने के लिए किसानों से लगातार अपील की जा रही है। माइक से प्रचार भी कराया गया। इसके बावजूद अपेक्षित मात्रा में गन्ना नहीं पहुंचा। गन्ना महाप्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि पहला नोटिस 18 फरवरी, दूसरा नोटिस 19 फरवरी को दिया गया था। किसानों से 20 फरवरी तक शेष गन्ने मिल में पहुंचने की अपील की है।