फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छत और बालकनी में रखें दाना-पानी, पक्षियों को मिलेगा जीवनदान

Sat, 18 May 2024 05:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से ''''सेव अवर बर्ड्स'''' अभियान शुक्रवार को शुरू किया गया। इस दौरान पक्षियों के लिए दाना-पानी के लिए पात्र रखकर शहर के गण्यमान्य लोगों ने इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

''''सेव अवर बर्ड्स'''' मुहिम को लेकर शहरवासी उत्साहित हैं। शुक्रवार को शहर के गण्यमान्य लोगों ने अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर इसमें योगदान देने में खासी रुचि दिखाई। मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि वेद-पुराणों में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। हमें इसके लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। इससे आने वाली पीढि़यों को बेहतर संदेश मिलेगा। पर्यावरण का दोहन हुआ, जिसका प्रभाव कोरोना महामारी के दौरान देखने को मिला। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि घरों की दीवारों, छत और छज्जों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। इसके बाद उन्होंने शहरवासियों को दाना-पानी रखने का पात्र प्रदान करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में परिंदों के लिए दाना-पानी रखना जरूरी है। पुलिस विभाग भी इसमें योगदान दे रहा है।

सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे फोटो
डॉ. सुदीप सरन ने कहा कि पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के साथ ही पात्र को दोबारा भरने पर भी ध्यान दिया जाए। शिवम गुप्ता ने कहा कि अभियान को जनता से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा सकता है। सभी लोग पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के साथ ही इसे सोशल मीडिया पर साझा करें। इससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। डॉ. वीके मिश्रा ने कहा कि स्कूलों में क्लब गठित कर इस सकारात्मक पहल में विद्यार्थियों को भी भागीदार बना सकते हैं। यह कदम आने वाली पीढि़यों को सकारात्मक संदेश देगा, वहीं पक्षियों के जीवन की रक्षा भी होगी।
विज्ञापन


लिया संकल्प, रखेंगे दाना-पानी

कार्यक्रम में शहर के गण्यमान्य लोगों ने संकल्प लिया कि वह घर, अपार्टमेंट, कार्यालय परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी जरूर रखेंगे। इस दौरान अल्पित अग्रवाल, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. रुचिन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विनोद ग्रोवर, नरेंद्र गुप्ता, विभोर गोयल, सुबोध अग्रवाल, संजय आनंद ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सुझाव दिए।

ये सुझाव आए
-विद्यार्थियों को दिलाएंगे शपथ।
-पौधरोपण करेंगे।
-कार्यालय की छत पर रखेंगे दाना-पानी।
-अपार्टमेंट में लोगों से करेंगे आह्वान।
-सोशल मीडिया के सहयोग से करेंगे प्रसार।
आप भी बन सकते हैं भागीदार
पक्षियों को इस तकलीफ से निजात दिलाने के अभियान में आप भी भागीदार बन सकते हैं। शहर की गेटबंद काॅलोनियों, स्कूलों, संस्थाओं से लेकर सोसायटी में अभियान चलाकर दाना-पानी के लिए पात्र रखवाए जाएंगे। आप भी इस मुहिम से जुड़ना चाहते हैं तो दाना-पानी की व्यवस्था करते हुए सेल्फी मोबाइल नंबर 9760863195 पर भेजें। चुनिंदा तस्वीरों को हम अगले अंक में प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें