फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से कांवड़िया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कछला से जल लेकर लौट रहे 12 वर्षीय कांवड़िये को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। गुस्साए कांवड़ियों ने पिकअप को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सुनील कुमार कांवड़ियों को शांत कराकर घायल को अस्पताल भिजवाया। अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम के कांवड़ियों का जत्था सोमवार को कछला से जल लेकर लौट रहा था। आंवला-बदायूं सीमा पर गांव बिहट के पास बीवनी गांव के कांवड़ियों के जत्थे में शामिल पिकअप ने खैलम के कांवड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 12 वर्षीय आकाश घायल हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें