फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक पिछौड़ा और सिजौलिया में सुरक्षा बढ़ाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तनाव के चलते रविवार को मिलक पिछौड़ा गांव में सुरक्षा और बढ़ा दी गई। उधर, नवाबगंज के पास सिजौलिया गांव में पुलिस ने पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिलक पिछौड़ा गांव में दो समुदायों के तीन अलग-अलग धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव है। कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िया सोमवार को गांव के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके मद्देनजर रविवार को वहां सुरक्षा और बढ़ा दी गई। पीएसी की एक प्लाटून भेजने के साथ चौकी इंचार्ज को गांव में मौजूद रहने के निर्देश हैं। नवाबगंज सीओ से नजर रखने को कहा गया है। उधर, सिजौलिया गांव में पिछले साल कांवड़ियों के रास्ते को लेकर विवाद सामने आया था। इसको देखते हुए रविवार को नवाबगंज थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ सिजौलिया में पैदल मार्च किया। वहां रविवार से ही पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें