फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: धम्म कथा में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला कथावाचक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 13 Feb 2023 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

धम्म कथा के दौरान कथावाचक ने दूसरे धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर जमकर मारपीट हुई थी। एक महिला ने आरोपी कथावाचक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के हरिहरपुर गांव में धम्म कथा के दौरान देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने आरोपी कथावाचक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुए बवाल और मारपीट के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मौके का निरीक्षण कर कथावाचक पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। इससे पहले मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन


मितौली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शनिवार को धम्म कथा के दौरान दूसरे धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। घटना में एक महिला समेत 10 लोगों को चोटें आईं थीं। एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। गांव की रहने वाली बिट्टो देवी ने पुलिस को दी थी। 

कथावाचक की टिप्पणी से गांव में आक्रोश 

तहरीर में बताया गया कि गांव में विनोद के घर के सामने धम्म कथा का आयोजन हो रहा था, जिसमें हरदोई से आए कथावाचक चंद्रप्रकाश गौतम ने देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे महिला व गांव के अन्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। कथावाचक ने हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है। इससे गांव में काफी आक्रोश है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी आलोक धीमान ने बताया कि महिला की तहरीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने व 7 सीएल एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कथावाचक चंद्र प्रकाश गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी कथावाचक हरदोई के ग्राम अमरगंज मजरा पट्टी का रहने वाला है। हरिहरपुर गांव के हालात को सामान्य बनाने के लिए गांव में पीएसी के अलावा स्थानीय पुलिस भी तैनात की गई है। गांव की गलियों में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मढ़िया चौकी इंचार्ज की नही हुई तैनाती

थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में धम्म कथा के दौरान हुई मारपीट के मामले में मढ़िया चौकी इंचार्ज महताब सिंह की लापरवाही देखने को मिली थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए एसपी खीरी ने चौकी  निलंबित कर दिया था। चौकी प्रभारी के निलंबित होने के दूसरे दिन भी मढ़िया चौकी इंचार्ज की तैनाती नही हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें