फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से काशी, पद्मावत  समेत तीन ट्रेनें रहीं रद्द

Fri, 16 Dec 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रेल
विज्ञापन
कोहरे की वजह से बनारस से चलकर दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, दिल्ली से फैजाबाद जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए बरेली आने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई। इसके अलावा अवध असम एक्सप्रेस 25 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 15 घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस नौ घंटे, डिबरूगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस चार घंटे, कुंभ सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढे़ चार घंटे लेट चली। इसके अलावा आज से एनईआर जोन की पांच गाड़ियों का भोजीपुरा-पीलीभीत रेल खंड पर शुभारंभ हो गया, जिसमें बरेली इज्जतनगर जंक्शन से पीलीभीत की दिशा में शाम 6.15 पर जाने वाली सवारी गाड़ी 25 मिनट और रात 9.10 बजे जाने वाली गाड़ी 15 मिनट देरी से छूटी, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें