फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुल टूटने से कांवड़ियों ने बदला रास्ता तो दरोगा ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। कछला से गंगाजल भरकर ला रहे कांवड़ियों ने देवरनिया नदी का पुल टूटने से रूट बदला तो दरोगा और सिपाही ने डीजे लदे वाहन में डंडे मारने शुरू कर दिए। गुस्साए कांवड़िये मझौआ रोड पर धरना देकर बैठ गए तो जाम लग गया। सीओ हाईवे के आश्वासन पर शिवभक्तों ने जाम खोला।
विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला के कांवड़िये सात अगस्त को कछला जल लेने गए थे। रविवार को वह लौट रहे थे। शिवभक्तों ने बताया कि अभयपुर के पास देवरनिया नदी का अस्थाई पुल टूट गया है। इसलिए उनका जत्था मझौआ गंगापुर के रास्ते से जाने लगा। इस दौरान सुरक्षा में लगे भोजीपुरा थाने के दरोगा सुशील कुमार व दीवान अनिरुद्ध यादव ने उनके डीजे लदे वाहन को डंडा मारते हुए कांवड़ियों से अभद्रता कर दी।
पुलिस ने इन्हें मझौआ गंगापुर जाने से रोक दिया। गुस्साए शिवभक्त मझौआ गंगापुर से तीन सौ मीटर पहले मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। कांवड़ियों ने दरोगा व दीवान पर कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी की। शाम साढ़े चार बजे सीओ हाईवे नितिन कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो शिवभक्त मान गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें