बरेली। जिले में 41 स्थान ऐसे हैं जहां कांवड़िया और नमाजी एक रास्ते से होकर गुजरेंगे। इनमें 48 स्थान शहर और 53 देहात में हैं। जिले में 101 प्रमुख शिवालय हैं जहां जिलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों के ठहरने के 40 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पुलिस व्यवस्था रहेगी। कांवड़ियों की सेवा में 170 स्थानों पर भंडारे लगेंगे। गुंडा एक्ट और मुचलका पाबंद की कार्रवाई भी की गई है।