करगैना पुलिस चौकी के सामने हुई घटना, फुटेज मिली
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं कानूनगो की पत्नी से चेन लूट ली गई। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के चेहरे आ गए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर तलाश में जुटी है।
सर्वोदय नगर निवासी विजयपाल सिंह रामपुर में कानूनगो हैं। उनकी पत्नी उर्मिला देवी मंगलवार सुबह घर से करगैना की ओर टहलने गई थीं। साथ में पड़ोसन भी थीं। दोनों महिलाएं लौटकर सुबह सात बजे घर की ओर आ रही थीं। करगैना चौकी के सामने पीछे से बाइक पर आए दो लड़के उनके गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन लूटकर चौपुला पुल की ओर फरार हो गए। वह शोर मचाती ही रह गईं। बाइक चलाने वाला पीले रंग की और पीछे बैठा लुटेरा लाल रंग की टीशर्ट पहने था। अमर उजाला ब्यूरो