फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेल व्यापारी से कानपुर के शातिर ने हड़पे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के तेल व्यापारी से कानपुर के शातिर ने 5,97,177 रुपये का सरसों का तेल मंगाया मगर भुगतान नहीं किया। एसएसपी के आदेश पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किला के छोटी बमनपुरी निवासी अमित वर्मा सरसों के तेल का कारोबार वर्मा एंड संस के नाम से करते हैं। मार्केटिंग का काम देखने वाले राकेश वर्मा व्यापार के संबंध में कानपुर गए तो वहां मिले मनीष कठेरिया ने डिस्ट्रीब्यूटर बनने की बात कही। मनीष बरेली आया और 3,09,800 रुपये का तेल साथ ले गया। बाद में 2,87,377 रुपये का तेल और मंगा लिया। मनीष से 5,97,177 रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। जानकारी मिली कि मनीष की फर्म बाबा ट्रेडर्स के लोग गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें