फतेहगंज पश्चिमी। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बावजूद कस्बा और ग्रामीण अंचल में विद्युत सप्लाई ठप रही, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। मंदिरों में भजन-कीर्तन के दौरान अंधेरे में ही कन्हैया का जन्म उत्सव मनाया गया।
स्थानीय विद्युत सब स्टेशन से दो कस्बा और करीब तीन सौ गांव को विद्युत सप्लाई जाती है। सोमवार शाम को मामूली बारिश से विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई। इससे कस्बा फतेहगंज पश्चिमी , शाही और तीन सौ से अधिक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अंधेरा पसर गया। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मंगलवार को उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। जेई सुशील कुमार ने बताया कि मीरगंज क्षेत्र में विद्युत लाइन दुरुस्त नहीं होने के कारण सप्लाई बंद कर दी है। संवाद