बरेली। पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर प्रदेशस्तर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें सचिन, सुधीर सिंह, प्रिंस, टीटू पाल, मोहम्मद शोयब, फैज खान, गौरव यादव, अखिल कुमार, अंकुर सिंह, रहीम, सुखवीर गुर्जर, आकाश, सचिन चौधरी, रचित कुमार, युवराज सिंह का चयन मंडल की टीम के लिए किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीतेंद्र यादव के अनुसार चयनित 15 खिलाड़ियों की टीम 18 से 20 सितंबर तक देवीपाटन, गोंडा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद