बरेली। शासन की मंशा के बावजूद फाॅर्मर आईडी बनाने में अफसर अनदेखी कर रहे हैं। नवाबगंज में 23 दिन में महज एक फाॅर्मर आईडी बनने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। आंवला में प्रगति कम मिलने पर सुधार की हिदायत दी। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने फाॅर्मर रजिस्ट्री योजना की समीक्षा की। सभी एसडीएम को लक्ष्य के सापेक्ष किसानों की फाॅर्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए। ब्लॉक अफसर, पंचायत सहायक को सीएससी का निरीक्षण करने के लिए कहा। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह को योजना की नियमित समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए। फॉर्मर आईडी बनाने के लिए गांव में शिविर लगाने के लिए कहा। यहां उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह, जिला कृषि अधिकारी ऋतुजा तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य अफसर मौजूद रहे। ब्यूरो