फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवि में फिर भिड़े बीफार्मा के जूनियर और सीनियर छात्र

Sat, 01 Jun 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार शाम बीफार्मा के सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच फिर विवाद हो गया। जूनियर छात्र फिर से सीनियर छात्रों के हॉस्टल में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उनको समझौते के लिए बुलाया गया था, लेकिन विवाद और बढ़ गया। बीसलपुर रोड पर खुलने वाले गेट के पास जूनियर छात्र की स्कूटी छीन ली। मुख्य नियंता प्रो. एके सिंह ने बताया कि बीफार्मा के सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन रैगिंग के आरोप निराधार हैं। सीसीटीवी फुटेज में रैगिंग का कोई सुबूत नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को फिर से दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ है। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें