बरेली। उप्र स्टेट जमीअतुल मंसूर के जिला महासचिव जाकिर हुसैन मंसूरी ने वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण और अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने कहा कि जेपीसी ने मुसलमानों के विरोध को नजरअंदाज किया है। कमेटी में शामिल विपक्षी सदस्यों व संबंधित लोगों की राय और असहमतियों को या तो रिपोर्ट से निकाल दिया गया है या किनारे कर दिया गया है। यह रिपोर्ट मुसलमानों के अधिकारों का उल्लंघन है। यह कानून मुसलमानों को हरगिज स्वीकार नहीं। इसका विरोध किया जाएगा। संवाद