बरेली। मुख्यमंत्री के हाथों महादेव पुल का ऑनलाइन लोकार्पण हुआ। इसके बाद शाम छह बजे महापौर उमेश गौतम, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, विधायक संजीव अग्रवाल व कई भाजपा नेता पुल पर पहुंचे। मंत्री जितिन प्रसाद ने फीता काटकर पुल को शहरवासियों को सौंपा। इसके साथ ही पुल पर आवागमन शुरू हो गया। महापौर ने कहा कि नावल्टी से कोहाड़ापीर तक 30-40 मिनट का सफर अब तीन-चार मिनट में पूरा होगा। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर ईंधन की बचत होगी। सांसद संतोष गंगवार ने भी लोगों को पुल की बधाई दी।