उत्तराखंड के किच्छा के तेल मिल व्यापारी का परिवार शादी में रामनगर गया, इस दौरान चोरों ने उनके घर को खंगाल दिया। घर से सोने के जेवरात और लाखों रुपये की चोरी हुई। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बहेड़ी के एक सराफ को हिरासत में लिया है। किच्छा के आवास विकास निवासी राजेंद्र गोयल ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल की रात चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे। पुलिस ने किच्छा के दो चोरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने जिस सराफ को चोरी के जेवरात बेचे उसको पुलिस हिरासत में लेकर गई है। इंस्पेक्टर किच्छा प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि अगर सराफ के पास चोरी का सामान मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।