शीशगढ़। अपने बच्चे को दुकान पर बैठाकर लघुशंका को गए सराफ की दुकान से दिनदहाड़े चांदी के 800 ग्राम (72 हजार रुपये) के बिछुए का डिब्बा चोर चोरी कर फरार हो गया। हड़बड़ाहट में चोर का आधार कार्ड दुकान में गिर गया। दुकान स्वामी ने आधार कार्ड के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है।
कस्बे के अंसारनगर निवासी सराफ आशिक ने बताया कि उसकी आशिक ज्वेलर्स के नाम से कस्बे के मैन रोड पर दुकान है। दोपहर में लगभग डेढ़ बजे वह पांच वर्षीय बेटे अरमान को दुकान पर बैठाकर लघुशंका करने चले गए। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आया। जिसने दुकान पर बैठे बच्चे को पिता को बुलाने भेज दिया। बच्चा पिता को बुलाने गया। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति दुकान की दराज से चांदी के आभूषण से भरा डिब्बा चोरी कर फरार हो गया। लघुशंका कर सराफ जब दुकान पर पहुंचा तो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर नहीं था। संवाद