फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करोड़ों रुपये के जेवर हड़पे, मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सूर्या एन्क्लेव निवासी महिला और उसके साथियों ने कई लोगों से जेवर लेकर हड़प लिए। जेवर मांगने पर महिला और उसके साथियों ने एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। अब पीड़ित सराफ दंपती ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

आलमगिरीगंज निवासी शिल्पी अग्रवाल ने दो साल पहले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच अभी तक पूरी नहीं कर सकी है। जेवर हड़पने के आरोपी संपत्ति बेचकर शहर छोड़ने की फिराक में हैं। शिल्पी के मुताबिक आलमगिरीगंज में उनकी दुकान है। महिला और उसके साथियों ने 32 लाख रुपये के जेवर खरीदने के बहाने हड़प लिए। आरोपियों ने दूसरे दुकानदारों से भी करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। कोतवाली में दो साल पहले मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। शिल्पी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें