फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दफ्तर में 30 हजार की घूस लेते जेई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। नलकूप को बिजली कनेक्शन देने के लिए सर्वे और एस्टीमेट के नाम पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते अवर अभियंता आबिद हुसैन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर बाद उसे रंगे हाथ परसाखेड़ा स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। सन सिटी स्थित उसके कमरे की तलाशी के दौरान 1.42 लाख रुपये और बरामद हुए। आरोपी की जेब से भी 8,200 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

गांव बल्लिया निवासी सुनील कुमार ने नौ सितंबर को नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। उस समय जेई सुशील कुमार ने स्थलीय सर्वे किया था, लेकिन एस्टीमेट बनाने से पहले उनका तबादला हो गया। एक अक्तूबर को बिजनौर जिले के थाना कीरतपुर के वार्ड 16 मोहल्ला कायस्थान पीली कोठी निवासी जेई आबिद हुसैन ने सुशील की जगह जेई का पदभार संभाला। एक सप्ताह पहले सुनील कुमार जेई से मिले। तब जेई ने स्थलीय सर्वे और एस्टीमेट बनाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
सुनील ने जेई से विनती की कि वह मामूली किसान हैं। इतनी रकम देना उसके लिए संभव नहीं है। इसके बाद भी जेई जिद पर अड़ा रहा। तब सुनील ने बरेली में एंटी करप्शन कार्यालय आकर सीओ यशपाल सिंह से शिकायत की। सीओ ने एंटीकरप्शन थाना प्रभारी प्रवीण सान्याल को कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रवीण ने सुनील से 30 हजार रुपये मंगाए। जेई को कॉल करने के लिए कहा, लेकिन उस दिन आबिद हुसैन ने कॉल रिसीव नहीं की। एंटी करप्शन टीम ने डीएम से मिलकर दो स्वतंत्र गवाह लिए।
विज्ञापन


बुधवार को बुलाया था कार्यालय

बुधवार को जेई आबिद हुसैन ने दोपहर करीब एक बजे सुनील को नदोसी उपकेंद्र स्थित अपने कार्यालय में बुलाया। एंटी करप्शन टीम ने सभी नोटों के नंबर लिखकर और पाउडर लगाने के बाद सुनील को रुपये देकर नदोसी भेज दिया। टीम भी पीछे लग गई। अपराह्न तीन बजे जेई आबिद हुसैन ने सुनील को कार्यालय में बुलाकर जैसी ही घूस ली, टीम ने उसी समय उसको पकड़ लिया।
-
जेेई आबिद हुसैन को बिजली कनेक्शन के नाम पर तीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। उसके कमरे से 1.42 लाख और जेब से 8,200 रुपये और बरामद हुए। वह इन रुपयों का हिसाब नहीं दे सका। यह सब सील करके आरोपी को जेेल भेज दिया गया है। - यशपाल सिंह, सीओ एंटी करप्शन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें