बरेली। जयनगर से आनंद विहार को जाने वाली 04005 त्योहार स्पेशल ट्रेन सोमवार को 15 घंटे की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। इसके चलते यात्री परेशान रहे।
त्योहार सीजन के चलते रेलवे की ओर से कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस वजह से लेटलतीफी भी बढ़ गई है। जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल सप्ताह में रविवार व बृहस्पतिवार को चलाई जाती है। रविवार को स्पेशल ट्रेन जयनगर से 1:30 बजे चलने की बजाय छह घंटा 20 मिनट की देरी से 7:50 पर रवाना हुई।
ट्रेन के बरेली पहुंचने का समय रात नौ बजे है। इसके बजाय ट्रेन सोमवार को दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर जंक्शन आई। संवाद