फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर जयेंद्र रमोला ने कीं बैठकें

Fri, 14 Aug 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र मीरगंज में फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज और शाही में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें हुईं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला ने संगठन मजबूत करने और जिला अध्यक्ष पद के लिए सुझाव लिए। रमोला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मजबूत कार्यकर्ताओं से ही मजबूत संगठन बनता है। उन्होंने युवाओं को राजनीति में बदलाव का वाहक बताया। अभियान का उद्देश्य सभी वर्गों को जोड़ना, युवाओं को जिम्मेदारी देना है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बूथ से ब्लॉक स्तर तक संगठन मजबूत करने का प्रयास बताया। पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इलियास अंसारी ने मीरगंज विधानसभा के गांवों में अभियान जारी रहने की जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। कृष्णकांत शर्मा, दिनेश दद्दा एडवोकेट समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें