बरेली। भुवनेश्वर में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित 19वीं सब-जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की सब-जूनियर एकल स्पर्धा में जशन चोपड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग की सब-जूनियर एकल स्पर्धा में हेजल चोपड़ा ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। कोच सौरभ सिंह ने खिलाड़ियों की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। संवाद