फतेहपुर में रेलवे स्टेशन पर हेडलाइट जलाकर आती ट्रेन।
- फोटो : Amar ujala
कोहरे की वजह से डाउन लाइन की जननायक ट्रेन को बुधवार को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा हिमगिरि सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22 घंटे, अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 घंटे, अवध असम एक्सप्रेस 25 घंटे, अकाल तख्त एक्सप्रेस 21 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 17 घंटे लेट चली। वहीं अप लाइन की जनसेवा एक्सप्रेस सवा सात घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस 10 घंटे, श्रमजीवी सुपरफास्ट 12 घंटे, लोहित एक्सप्रेस 11 घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।