फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला में पशुओं को नहीं रखने पर लगाया जाम

Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
कलान विक्रमपुर मार्ग पर जाम लगाए किसान। संवाद
विज्ञापन
कलान। छुट्टा पशुओं को घेरकर गोशाला पहुंचे किसान केयरटेकर के पशुओं को रखने से इन्कार करने पर भड़क गए। नाराज किसानों ने कलान-विक्रमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। भाजपा नेताओं और पुलिस के समझाने पर करीब 40 मिनट बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

बुधवार को धर्मपुर गांव के बाहर बनी गोशाला में विक्रमपुर, मरथरा, आंधीदेयी, अगरासी, हरेली, सातेनगला, गुंदाह गांव के लोग 15-20 पशुओं को लेकर पहुंचे। केयर टेकर से पशुओं को गोशाला में रखने के लिए कहा। इस पर केयर टेकर ने गोशाला में पहले से ही क्षमता से ज्यादा पशु रखे जाने की बात कहकर मना कर दिया। इससे नाराज किसानों ने शाम करीब चार बजे रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। वहीं जाम में फंसे भाजपा नेता विनोद गुप्ता ने किसानों को समझाया तब कहीं जाकर जाम खोला। पुलिस ने दो ट्रकों में गायों को भरवाकर दूसरी गोशाला भिजवाया। किसानों के मुताबिक छुट्टा पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसकी वजह उन लोगों ने काफी मुश्किल से पशुओं की घेराबंदी की और गोशाला लेकर आए। उन्होंने कहा कि पशुओं को पकड़ने के लिए प्रशासन को इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें