फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोजा में ट्रक चालकों की जल्दबाजी से लगा जाम

विज्ञापन
रोजा में जाम के दौरान फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहनपुर। धर्मकांटा पर तौल करने के लिए मची होड़ के बीच रविवार को रोजा में जाम लग गया। इसकी वजह से लोगों को करीब आधा घंटा परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

रोजा में अब तक पुराने ओवरब्रिज पर जाम लगता था। नया ओवरब्रिज बनने के बाद से इस ओवरब्रिज पर जाम से छुटकारा मिल गया। वहीं दूसरी ओर न्यू सीडिंग पर गेहूं, चावल, चीनी, आलू आदि की रैक लगने के लिए ट्रकों का आना-जाना रहता है। इन ट्रकों की तौल रोजा स्थित धर्मकांटा पर होती है।
विज्ञापन

अक्सर ट्रक चालक या ठेकेदार पहले लोडिंग और अनलोडिंग कराने के चक्कर में लाइन तोड़कर बीच में अपना ट्रक लगा देते हैं। इससे दोनों ओर जाम लग जाता है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। इस बीच धर्मकांटे पर अपना ट्रक आगे बढ़ाने की जल्दीबाजी कर रहे दो ट्रक चालक आपस में भिड़ गए, जिससे राइस मिल के गेट के आसपास जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों को लाइन से लगवाया। उसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें