फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जगतपुर सबस्टेशन का ट्रांसफार्मर खराब, 75 हजार लोग झेल रहे कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर सबस्टेशन में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को शाम पांच बजे खराब हो गया। अभियंता 24 घंटे में भी उसे ठीक नहीं करा पाए। इस वजह से 75 हजार लोग कटौती झेल रहे हैं। एक-दो घंटे बिजली मिल पा रही है। इन्वर्टर जवाब दे गए हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। न तो दिन में चैन मिल पा रहा है, न ही रात को आराम।
विज्ञापन

जगतपुर सबस्टेशन में सात फीडर हैं। यहां 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। अब सिर्फ एक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही है। एक बार में अधिकतम पांच फीडरों को आपूर्ति दी जाती है। दो फीडर नहीं चल पाते। उपभोक्ताओं का कहना है कि 24 घंटे से ट्रांसफार्मर खराब है, लेकिन उससे पहले बारिश में भी बिजली आपूर्ति बाधित थी। अवर अभियंता सुनील पटेल ने बताया कि बारिश में फॉल्ट अधिक हुए। इसलिए आपूर्ति प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि अभियंताओं की टीम ट्रांसफार्मर ठीक करने में लगी हुई है। शुक्रवार तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।


शास्त्रीनगर में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से बुधवार को आपूर्ति प्रभावित हुई। अधिशासी अभियंता सतेंद्र चौहान ने बताया कि चार घंटे में ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें