फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पशु चिकित्सक संघ के समर्थन में आईवीआरआई के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई के शोधार्थी पशु चिकित्सकों ने मध्य प्रदेश पशु चिकित्सक संघ को समर्थन देते हुए सोमवार को कैंपस में रैली निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की गलत नीतियों के विरोध में मध्य प्रदेश पशु चिकित्सक छात्रसंघ दस दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है और सरकार के नियमों को मानने को बाध्य किया जा रहा है। कहा कि जरूरत पड़ने पर वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान पशु चिकित्सा छात्रसंघ के उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा जोशी, सचिव डॉ. कौशलेंद्र सिंह, डॉ. शैलेश पटेल, डॉ. दुष्यंत शर्मा, डॉ. आदेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें